अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सभागार में कार्यक्रम आज

Abhishek Mittal | Public Asia
Updated: 06 Mar 2024 , 21:41:10 PM
  • Share With



नारनौल, 6 मार्च। अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 7 मार्च को सभागार में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम के लिए सभागार भवन में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि हर वर्ष अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च को महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस 7 मार्च को मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से रंगोली, मेहंदी व रेसिपी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से म्हारी लाडो म्हारी शान कार्यक्रम के तहत पिछले लगभग एक माह से चलाए गए मेरी प्यारी लाडो अभियान चलाया गया था। इसमें 20 टॉप एंट्रीज को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 5 एनजीओ को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला की सैकड़ो महिलाओं की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस कार्यक्रम के लिए विभाग द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान