अपर मुख्य सचिव राजस्व से मांगा वार्ता का समय

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 29 Jun 2021 , 16:25:53 PM
  • Share With



कानपुर,राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने सीजनल संग्रह अमीनों व सीजनल संग्रह अनुसेवकों के समायोजन के बाद संग्रह अनुसेवकों का संग्रह अमीन पद प्रमोशन करने की मांग आज की है|
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की संग्रह अनुसेवको का पदोन्नति प्रति वर्ष कर दिया जाता है| जबकि नियम सीजनल संग्रह अमीनो के विनियमितिकरण के साथ 15 प्रतिशत कोटा संग्रह अनुसेवकों का संग्रह अमीन पद पर पदोन्नति करने का है|
लेकिन सीजनल संग्रह अमीनों का विनियमितिकरण लम्बे समय से लम्बित है और संग्रह अनुसेवकों का प्रमोशन बराबर किया जा रहा है| ये सीजनल संग्रह अमीनों के साथ अन्याय है|
 वीरेन्द्र कुमार ने आज मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव राजस्व, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को पत्र भेजकर  सीजनल संग्रह अमीनों व सीजनल संग्रह अनुसेवको के विनियमितिकरण व आयु सीमा शिथिलता के लिये  मुख्यमंत्री के आश्वासन को पुरा करने व सीजनल संग्रह अमीनों व अनुसेवको के विनियमितिकरण के साथ ही संग्रह अनुसेवकों का प्रमोशन करने की मांग की है|




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान