अमृत महोत्सव का अमृत बजट:अश्विनी चौबे

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 01 Feb 2022 , 14:36:29 PM
  • Share With



नयी दिल्ली ।केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बीच का यह "अमृत बजट" है।

 चौबे ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने वाला है। "सबका साथ-सबका विश्वास" के मूल मंत्र पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं, युवा, किसानों, लघु उद्यमियों व्यापारियों सभी का ख्याल रखा गया है। कोरोना की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अन्य देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रही।

 चौबे ने कहा कि 2022-23 के इस बजट से अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। देश के विकास को और अधिक गति मिलेगी।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान