अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग से 10 की मौत, मोदी,शाह ने जताया शोक

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 06 Nov 2021 , 16:58:06 PM
  • Share With



अहमदनगर/नयी दिल्ली।महाराष्ट्र में अहमद नगर के सिविल अस्पताल में शनिवार सबुह शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई है और दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने फोन पर बताया कि यह हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ है। अस्पताल कर्मियों ने आज यहां बताया कि आग सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी और देखते ही देखते पूरे कक्ष में फैल गई। कक्ष में करीब 25 कोविड मरीज भर्ती थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

दमकल की सात गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदनगर अस्पताल में आग लगने से हुये हादसे में मरीजों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।” अधिकारियों ने बताया कि मरीजों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बतायी गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि घटना में दस लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और लापरवाही पाये जाने पर इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।  मुश्रीफ अहमद नगर के संरक्षक मंत्री है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान