आत्मनिर्भर लचीला और आत्मविश्वासी भारत दुनिया के साथ जुड़ेगा:गोयल

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 23 Mar 2021 , 22:27:33 PM
  • Share With



नयी दिल्ली/ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि हम एक आत्मनिर्भर, लचीले और एक आत्मविश्वास से भरे भारत को देख रहे हैं जो आने वाले दिनों में दुनिया के साथ जुड़ेगा।

उन्होंने ‘इंडिया सर्विसेज कॉन्क्लेव 2021’ के वर्चुअल उद्घाटन पर कहा कि कि भारत एक बेहद कम लागत वाली एक अलग रणनीति तैयार करने पर जोर दे रहा है जिसके जरिए वह जरूरी वस्तुओं को बनाने और सेवायें देने में दुनिया को सहयोग करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सख्त लॉकडाउन के बावजूद, भारत ने दुनिया के लिए अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी की हैं। इसकी वजह से आने वाले समय में हमें एक अच्छा भागीदार बनने में मदद मिलेगी। भारत एक ऐसे भरोसेमंद भागीदार के रूप में स्थापित होगा जो दुनिया की सेवा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड संकट को एक अवसर में परिवर्तित करते हुए, बैंकिंग, वित्तीय क्षेत्र, खनन, कृषि, श्रम कानूनों में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं और अपनी अर्थव्यवस्था को खोला है।

उन्होंने कहा, “ कोविड संकट को देखते हुए हमने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया। सख्त लॉकडाउन के बावजूद परीक्षण क्षमता से लेकर दूसरे उत्पादों के निर्माण में बढ़ोतरी की है जो कि पहले आयात किए जाते थे।” उन्होेंने कहा कि पिछले साल हमने सेवाओं का जो निर्यात किया है, उसकी तुलना में 90 फीसदी से अधिक सेवाओं के साथ इस वर्ष का समापन किया।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान