आस्ट्रेलिया में लॉकडाउन का विरोध कर रहे 270 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

निशान्त वत्स | पब्लिक एशिया
Updated: 19 Sep 2021 , 01:46:07 AM
  • Share With



कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और सिडनी में लॉकडाउन विरोधी रैली कर रहे करीब 270 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मेलबर्न में 235 और सिडनी में 32 लोगों को गैर काूननी रूप से लॉकडाउन-विरोधी रैली निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प में कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि छह अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया है कि कई अधिकारियों को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया।
मेलबार्न के कई हिस्सों से करीब 700 लोगों की एकत्र भीड़ ने प्रदर्शन किया। करीब दो हजार अधिकारियोें ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए नो गो जोन बनाया, चेक पोस्ट और अवरोधक लगाये गये। शहर में सार्वजनिक यातायात और निजी परिवहन रोक दिया गया।
सिडनी में सभाओं और प्रदर्शन को रोकने के लिए दंगा रोधी अधिकारियों तथा पुलिस को सड़कों पर तैनात किया गया। राजमार्ग पर गश्त बढ़ाई गई।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान