इतिहासविद डॉ.राजेश गर्ग को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से नवाजा

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 06 Sep 2021 , 20:36:46 PM
  • Share With



                              -नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा त्यागी व सांसद डॉ. भोला सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया पुरुस्कार
औरंगाबाद। उच्च शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के योग्य शिक्षको को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आई पी महाविद्यालय में रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डी ए वी कालेज के इतिहास विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजेश गर्ग को नोडल अधिकारी प्रोफेसर प्रतिभा त्यागी और बुलंदशहर के भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। डॉ गर्ग को हाल ही में उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्राचार्य पद पर चयनित भी किया गया है। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र की तमाम हस्तियां सभी महाविद्यालय प्राचार्य, शिक्षक आदि मौजूद रहे।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान