इफको अस्पतालों को निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 23 Apr 2021 , 19:32:33 PM
  • Share With



नयी दिल्ली / इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव (इफको) राष्ट्र सेवा में अस्पतालों को निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा।
इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिय उत्तर प्रदेश के आंवला में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आदेश दिया गया है।
इस प्लांट की उत्पादन क्षमता 130 घन मीटर प्रति घंटा होगी। इसमें 30 मई तक उत्पादन शुरु हो जाने की संभावना है। इफको ने इस कार्य के लिए एक विशेष टीम को लगाया है।
इफको उत्तर प्रदेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान