उपचुनावों मे भाजपा की पराजय जनता के सरकार के प्रति अविश्वास का कड़ा संदेश:प्रमोद तिवारी

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 02 Nov 2021 , 19:48:38 PM
  • Share With



सीडब्ल्यूसी मेंबर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस की सत्ता मे वापसी का बताया मजबूत संकेत

लालगंज, प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने उत्तर भारत के कई राज्यों मे हुए उपचुनाव मे भाजपा को मिली पराजय को जनता के द्वारा भाजपा सरकारो के प्रति अविश्वास करार दिया है। वहीं तिवारी ने उपचुनाव मे इन राज्यों मे कांग्रेस को मिली शानदार जीत को कांग्रेस के पुनः सत्ता मे वापसी का भी साफ संदेश ठहराया है। मंगलवार को जारी बयान मे प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा शासित हिमांचल प्रदेश के उपचुनाव तथा कांग्रेस शासित राजस्थान मे हुए उपचुनाव मे सभी सीटो पर बड़ी विजय हासिल कर कांग्रेस ने जीत की बढ़त बनाई है।

हिमांचल मे मण्डी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के द्वारा भाजपा से छीन लिये जाने को सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने इसे सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता के अविश्वास का प्रदर्शन भी कहा है। वहीं सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजस्थान मे दो सीटो के उपचुनाव मे भाजपा का एक जगह तीसरे स्थान तथा एक जगह चौथे स्थान पर पहुंचना भी यह स्पष्ट राजनैतिक स्थिति बयां कर रहा है कि जनता का विश्वास अब पूरी तरह से भाजपा से उठ चुका है। उन्होनें हिमांचल प्रदेश मे भी भाजपा का एक सीट पर तीसरे स्थान पर पहुंचने को भी जनता के द्वारा बीजेपी को सत्ता से हटाने का कडा आगाज ठहराया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने  कहा कि मंहगाई तथा बिगडती कानून व्यवस्था एवं बेरोजगारी तथा सत्ता के अहंकार के खिलाफ जनता ने देश की दादरा नगर हवेली, मण्डी तथा मध्य प्रदेश की खण्डवा लोकसभा सीट के उपचुनाव एवं विभिन्न प्रान्तों के उन्तीस विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर मिले परिणाम से स्पष्ट हो गया हैं कि जनता भाजपा को पूरी तरह नकार चुकी है।  तिवारी ने दावे के साथ कहा कि यूपी मे भी यदि विधानसभा की रिक्त आठ सीटो पर उपचुनाव कराये गये होते तो यहां भी भाजपा का खाता तक नही खुलता। मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से यहां जारी बयान में तिवारी ने उपचुनाव मे पार्टी की शानदार सफलता को कार्यकर्ताओं के बढे हौसले का परिणाम ठहराते हुए कहा है कि इन चुनाव परिणामो से साफ हो गया है कि आने वाला दिन फिर कांग्रेस का दिन होगा।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान