उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जोरदार स्वागत

Praveen sharma | PUBLIC ASIA
Updated: 25 Jul 2021 , 18:10:14 PM
  • Share With



हापुड़: प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ जाते ततारपुर बाईपास पर उपमुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव में जुटकर प्रदेश दूसरी बार पूर्ण बहुमत कि भाजपा सरकार बनाने का आहवान किया।

   मेरठ कार्यक्रम जाते समय केशव प्रसाद मौर्य का जिला अध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है।

सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें क्योंकि चुनाव जीतने के लिए बूथ का मजबूत होना आवश्यक है। अगर हम प्रत्येक बूथ जीतेंगे तो चुनाव स्वत ही विधानसभा का चुनाव जीत जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा जिला महामंत्री पुनीत गोयल उत्तर व दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान प्रवीण सिंघल देहात के अध्यक्ष दिनेश त्यागी बाबूगढ़ मंडल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह आयुषी त्यागी हर्षदीप त्यागी दुष्यंत शर्मा दिनेश भाटी अनिरुद्ध सिंह कस्तला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान