एतिहासिक कर्ण ताल में लगा म्यूजिकल फाउंटेन पुन: हुआ शुरू

पब्लिक एशिया ब्यूरो | आशुतोष गौतम
Updated: 01 Nov 2020 , 19:30:18 PM
  • Share With



फव्वारे से नृत्य करती निकलती जल धाराएं लोगों का मन मोहेंगी, सांय 6 से रात 8 बजे तक चलेगा संगीतमयी फव्वारा
नागरिको से अपील- सोशल डिस्टैंसिंग का रखे ध्यान, पार्क में लगी किसी भी वस्तु को ना पहुंचाए नुकसान  
करनाल, आशुतोष गौतम। शहर के बीचों-बीच नगर निगम की ओर से जीर्णोद्घार किए गए एतिहासिक कर्ण ताल में करीब एक करोड़ रूपये की राशि से लगाए गए संगीतमयी फाउंटेन से अब पुन: अलग-अलग रंगों की जल धाराएं वर्टिकल में नृत्य करती दिखाई देंगी। कोरोना काल में इसे एहतियातन बंद कर दिया था।  नागरिकों की मांग को देखते इसे पुन:चालू किया गया है, लेकिन पार्क में विचरण के लिए आने वाले नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे सोशल डिस्टैंसिंग का पूरी तरह से पालन करें और कर्ण ताल पार्क में लगे पौधे, झूले या अन्य किसी भी वस्तु को नुकसान ना पहुंचाएं। निगम आयुक्त विक्रम ने रविवार को बताया कि इसी प्रकार कर्ण पार्क में लगे म्यूजि़कल फाउंटेन को भी शीघ्र ही चालू किया जाएगा। प्रात: काल की खुशग्वार वेला हो या सांय का शांतमयी वातावरण पार्क में घूमने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं। कोरोना के चलते फाउंटेन के बंद होने से नागरिक विशेषकर बच्चे आनंदमयी जल धाराओं को देखने के लिए वंचित हो गए थे, अब उन्हें मायूस नहीं होना पड़ेगा।




यह रहेगी कर्ण ताल फाउंटेन की समय सारिणी- आयुक्त ने बताया कि संगीतमयी फव्वारे के पहले की भांति 3 शौ रखे गए हैं। पहला शौ सांय 6 बजे से 6 बजकर 35 मिनट तक, दूसरा सांय 6 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक तथा तीसरा शौ सांय 7 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। प्रत्येक शौ में 10-10 मिनट का ब्रेक दिया गया है। उन्होंने बताया कि फव्वारे देशभक्ति गीतों पर चलाए जाएंगे। 





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान