ओलंपिक 2020 के मेजबान टोक्यो में 12 जुलाई से लागू होगा आपातकाल

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 08 Jul 2021 , 18:41:44 PM
  • Share With



टोक्यो,   ओलंपिक खेलों 2020 के मेजबान शहर टोक्यो में कोरोना वायरस के मद्देनजर 12 जुलाई से आपातकाल लागू किया जाएगा जो 22 अगस्त तक प्रभाव में रहेगा। इस दौरान टोक्यो में 23 जुलाई सेओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। स्थानीय प्रसारणकर्ता एनएचके ने जापान के अर्थव्यवस्था मंत्री यासुतोशी निशिमुरा के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है, जो कोरोना रिस्पोंस के प्रभारी भी हैं।

इसके अलावा ओकिनावा में भी आपातकाल लागू किया जाएगा, जबकि चार अन्य प्रांतों ओसाका, सैतामा, चिबा और कानागावा में एहतियातन उपायों में वृद्धि के चलते आपातकाल की अवधि को बढ़ाया जा रहा है। पांच अन्य प्रांतों में हालांकि एहतियातन उपायों के तौर पर बढ़ाए गए प्रबंधों को हटा दिया जाएगा।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान