कमलनाथ का दावा, महिलाओं के लिए सबसे बड़ी सशक्तिकरण योजना लाएगी कांग्रेस

public asia | पब्लिक एशिया ब्यूरो
Updated: 05 Mar 2023 , 15:09:35 PM
  • Share With



मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और ऐसे में पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबसे बड़ी योजना लाने वाली है, जिसके तहत महिलाओं को हर वर्ष 18 हजार रुपए दिए जाएंगे।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि वे मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ महीने बाद जनता मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे। राज्य में आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी सरकार की ओर से 'लाड़ली बहना योजना' शुरु की गई है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान