कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

आशुतोष गौतम | पब्लिक एशिया ब्यूरो
Updated: 27 Sep 2020 , 21:25:24 PM
  • Share With



करनाल, आशुतोष गौतम। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की बिना शर्त सेवा विस्तार कर ठेका प्रथा खत्म करने तथा कर्मचारियों को पे रोल पर रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्ण पार्क में मीटिंग करने के बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए डीसी निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने की व संचालन सह सचिव सुशील गुर्जर ने किया। इस मौके पर मलकीत सिंह व सुशील गुर्जर ने कहा कि 30 सितंबर को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होने जा रही है। कर्मचारियों में अपने रोजगार को लेकर डर बना हुआ है। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन मांग करती है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की बिना शर्त सेवा विस्तार किया जाए। ठेका प्रथा खत्म हो। सभी कर्मचारियों को पे रोल पर रखा जाए। अगर सरकार और विभाग की ओर से कर्मचारियों की सेवा विस्तार में आनाकानी की गई तो तीन अक्तूबर से सीएमओ कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद 11 अक्तूबर को अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर सुनीता, मीना, अजय, सुशील, नवयुग व बुधराम ने कर्मचारियों को संबोधित किया।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान