कलयुगी पिता ने की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़

Surender Chauhan | Public Asia
Updated: 06 Sep 2021 , 21:09:52 PM
  • Share With



पलवल। जिले के एक गांव में कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपित अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई मुन्नी ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 9वीं कक्षा में पढ़ती है। दो दिन पूर्व माता-पिता का आपस में झगड़ा हो गया था,  जिसके बाद पीड़िता की मां अपने मायके चली गई। तीन सिंतबर की रात पीड़ित व उसका भाई तथा पिता घर में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे कलयुगी पिता अपनी चारपाई से उठकर पीड़िता (अपनी बेटी) की चारपाई पर आ गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसका पास में सो रहा छोटा भाई जाग गया, जिसको थप्पड़ मारकर आरोपित ने सुला दिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपित पहले भी पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की हरकत कर चुका है। अगले दिन सुबह सात बजे पीड़िता अपनी मां के पास मायके में ही पहुंच गई और आपबीती बताई। मां की मदद से पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
_--------------

                                                                   एटीएम कार्ड बदलकर 54 हजार रुपये उड़ाए
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकाल रहे व्यक्ति का कार्ड धोखाधड़ी से बदलकर 54 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रेणू के अनुसार मढऩाका गांव निवासी सुंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 5 सिंतबर की दोपह 2 बजे वह श्रृदानंद पार्क के समीप एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले थे। उसी दौरान एक युवक अंदर और मशीन पर एक अन्य कोड़ आया। उसी दौरान उक्त युवक ने धोखाधड़ी से पीड़ित का एटीएम कार्ड बदल लिया और कहीं अन्य जगह से 54 हजार रुपये निकाल लिए। 

                                                                           बाइक व घरेलू सामान चोरी
पलवल। चोर अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक बाइक व एक मकान से घरेलू सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान के अनुसार राजीव नगर निवासी अशोक ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि चोर 4 सिंतबर की रात को घर से विंटर हीटर, मिक्सी, लंच बॉक्स, बर्तन, कपड़े सहित अन्य सामान को चोरी कर ले गए। इसी प्रकार चोर लालगढ़ गांव निवासी दिनेश कुमार की बाइक को शहर थाना क्षेत्र स्थित डीजी खान स्कूल के समीप से चोरी कर ले गए। 

                                                                         संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग लापता
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग व्यक्ति रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग के पौत्र की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी रणवीर के अनुसार कुशलीपुर गांव निवासी मोहित रावत ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके दादा कल्याण सिंह (62) गत 4 सिंतबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गए, जिनको काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 
                                                               अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पलवल। कैंप थाना पुलिस ने एक युवक को बगैर परमिट वाली शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी रणजीत के अनुसार उन्होंने न्यू कालोनी निवासी राहुल को कैंप कालोनी से काबू कर उसके कब्जे से 24 बोतल देशी शराब को बरामद किया है। 




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान