कांग्रेस की लड़की हूं,लड़ सकती हूं मैराथन स्थगित होने से नाराजगी

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 26 Dec 2021 , 20:15:46 PM
  • Share With



लखनऊ। कांग्रेस की रविवार को प्रस्तावित 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़ को लखनऊ जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, लेकिन 1090 चौराहे पर प्रतियोगिता में शामिल होने दूर-दूर से लड़कियां पहुंच गईं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और प्रतियोगी लड़कियों ने मैराथन स्थगित होने पर नाराजगी जताई। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार कोविड प्रोटोकाल के नाम पर दोहरा मापदंड अपना रही है। आरोप लगाया इकाना स्टेडियम में सरकार ने तो लाखों की भीड़ जुटा ली, लेकिन कांग्रेस की मैराथन को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। कांग्रेस का तर्क है कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं और युवतियों का झुकाव राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर बढ़ रहा है, जिससे योगी सरकार घबरा गई है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से अनुमति न मिलने की वजह से लखनऊ में रविवार को होने वाला कांग्रेस का मैराथन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर पार्टी ने युवा लड़कियों के लिए यह कार्यक्रम रखा था। प्रियंका ने हाल ही में नारा दिया था 'लड़की हूं लड़ सकती हूं।' सरकार ने धारा 144 का हवाला देकर कांग्रेस के कार्यक्रम को अनुमति देने से मना कर दिया।

ओमिक्रोन के खतरों के मद्देनजर लखनऊ में धारा 144 और नाइट कर्फ्यू लागू है।इससे पहले पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पार्टी की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़ राजधानी के 1090 चौराहे से शुरू होनी थी। प्रदेश की नारी शक्ति इसके लिए तैयारी कर चुकी थी, लेकिन सरकार ने कोविड प्रोटोकाल का हवाला देकर अनुमति नहीं दी, जबकि शनिवार को ही सरकार ने अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में कार्यक्रम कर भीड़ जुटाई। इसके अलावा 1090 चौराहे से ही कुछ दिन पहले पर्यटन विभाग ने दौड़ कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा की लोकप्रियता बढ़ते देख सरकार घबरा गई है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान