कांग्रेस ने जारी की 61 प्रत्याशियों की सूची,24 महिलाओं को टिकट

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 30 Jan 2022 , 19:59:40 PM
  • Share With



लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में तीन दशक से सत्ता का वनवास भोग रही कांग्रेस 18वीं विधानसभा के गठन के दौरान बेहद गंभीर है। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में 403 सीट पर अकेले लड़ रही कांग्रेस ने रविवार को 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें भी 24 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने 403 सीट में 40 प्रतिशत महिलाओं को देने की घोषणा कर रखी है।

अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के प्रत्याशियों के नाम हैं। कांग्रेस की यह चौथी लिस्ट में 24 महिलाएं हैं। प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों में 40% टिकट महिलाओं को देने का वादा किया था। कांग्रेस ने अब तक कुल 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है।कांग्रेस ने अपनी 125 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया था। इसके बाद 41 नामों वाली दूसरी लिस्‍ट में 16 और 89 प्रत्‍याशियों वाली तीसरी लिस्‍ट में 37 महिलाओं को जगह मिली थी। कांग्रेस की इस चौथी लिस्ट में 8 मुस्लिम, 12 ब्राह्मण प्रत्याशियों पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। 403 विधानसभा में 316 विधानसभा के उम्मीदवारों का कांग्रेस ने अब तक ऐलान कर दिया है।  पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बार चुनाव का मोर्चा अपने हाथ में ले रखा है। उनका दावा है कि स्क्रीनिंग के बाद ही पार्टी के प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया जा रहा है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान