कांग्रेस ने पंजाब में जाखड़ को प्रचार समिति का प्रमुख बनाया

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 11 Jan 2022 , 20:56:52 PM
  • Share With



नयी दिल्ली  कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को प्रचार समिति का अध्यक्ष और प्रेम सिंह बाजवा को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नेताओं के नामों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

 वेणुगोपाल ने बताया कि जाखड़ को 25 सदस्य प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। रवनीत सिंह को समिति का संयोजक और अमर प्रीत सिंह लल्ली को सह संयोजक बनाया गया है। समिति में अन्य प्रमुख नेताओं में गुरु कीरत सिंह, भारत भूषण आशु, विजय इंदर सिंह, शामसुंदर अरोड़ा, अमरिंदर सिंह राजा, परगट सिंह, राज कुमार बरक, राजेंद्र बेरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि श्री बाजवा के नेतृत्व वाली घोषणा पत्र समिति में अमर सिंह को संयोजक और मन प्रीत बदल को सह संयोजक बनाया गया है। इस समिति ने ओपी सोनी, गुरजीत सिंह कोटली, जय वीर सिंह शेरगिल, रबा गुर जीत सिंह, मनप्रीत बादल, लेफ्टिनेंट जनरल जेएस धालीवाल, राहुल आहूजा हरदयाल कांबोज सहित 20 वरिष्ठ नेता शामिल है।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान