कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर कर रही राजनीति: भूपेंद्र

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 28 Jul 2021 , 16:53:21 PM
  • Share With



भोपाल,  मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिलाने को लेकर आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाया और कहा कि वह इस मसले पर केवल राजनीति कर रही है।
 सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मसले पर केवल राजनीति कर रही है। कांग्रेस मूल रूप से पिछड़ा वर्ग विरोधी है। यदि वर्ष 1955 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जातिगत आधार पर जनगणना का काम न रोका होता तो इस तबके को तब ही आरक्षण का लाभ मिल सकता था।
मंत्री  सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि ओबीसी वर्ग को राज्य में 27 फीसदी आरक्षण दिलाने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधानसभा में एक स्टैंडिंग कमेटी भी बनाई जा रही है, जिसके तथ्यों की मदद से हम इस आरक्षण के लिए एक बार फिर उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे।
सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोशिशों और मार्गदर्शन के चलते कोरोना की स्थिति देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी ठीक है। हम तीसरी लहर का भी पूरी ताकत से सामना करने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस इस गंभीर मामले में भी लोगों की मदद करने की बजाय केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी विषयों और कोरोना के चलते राज्य में फिलहाल आगामी 6 महीने तक नगरीय निकायों के चुनाव होना मुश्किल है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी न्यायालय में कोरोना के कारण अभी चुनाव कराने में असमर्थता जताई है। आरक्षण के विषय पर भी उच्चतम न्यायालय का फैसला आना बाकी है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान