किसानो को न्याय दिलाने के लिये सपा कटिबद्ध: अखिलेश

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 08 Oct 2021 , 21:05:55 PM
  • Share With



बहराइच,। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी लखीमपुर खीरी की हिंसा में मारे गये किसानो के परिजनों का न्याय दिलाने के लिये उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।

 यादव ने यहां मृतक किसानों के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने पीडित परिवार को भरोसा दिलाया कि सपा कदम से कदम मिलाकर न्याय दिलाने में उनके साथ है। हर समय कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़कर जीत दिलाने में सपा साथ खड़ी रहेगी।

अखिलेश ने यूपी पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस आरोपी को बुला रही है। ऐसा लगता है कि नोटिस चस्पा नहीं किया जा रहा है बल्कि गुलदस्ता देकर बुलाया जा रहा है। आज सुनने को आ रहा है कि लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपी नेपाल भाग गया है। लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा सरकार पर था कि सरकार न्याय देगी लेकिन किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।

योगी सरकार पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर की घटना के आरोपी पुलिसकर्मी फरार हैं। महोबा के आईपीएस फरार हैं। हिंसा का आरोपी नेपाल फरार है। यह सरकार लोकतंत्र का गला घोटते हुए जो भी आवाज उठाना चाह रहा है। उसकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान