किसान संगठनों ने बनाया संयुक्त समाज मोर्चा, विधानसभा चुनाव में कूदने का एलान

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 25 Dec 2021 , 20:47:22 PM
  • Share With



 चंडीगढ़। किसान संगठनों की चुनाव लड़ने की मंशा आखिरकार सामने आ ही गई। शनिवार को पंजाब के 32 में से 22 किसान संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाकर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। किसान संगठन सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे। किसान संगठनों के मोर्चे का चेहरा बलबीर सिंह राजेवाल होंगे।

वहीं, इस मोर्चेे से बाहर रहने वाले संगठनों के नेता डा. दर्शनपाल ने कहा है कि चुनाव लड़ने वाले किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के नाम का इस्तेमाल न करें। आज यहां पीपल्स कन्वेंशन हाल में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 22 किसान संगठन इकट्ठा हुए और लंबी चर्चा के बाद संयुक्त समाज मोर्चा बनाने पर सहमति बनी। किसान नेता हरमीत सिंह कादियां ने बताया कि तीन किसान संगठन भाकियू डकौंदा, भाकियू लखोवाल आदि भी उनके साथ हैं, लेकिन चूंकि अभी उनके संविधान में चुनाव लड़ने संबंधी बात नहीं है, इसलिए उन्होंने हमसे कुछ समय मांगा है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान