कुशीनगर में दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर से आ रहे हैं भोजपुरी गायक केम चंदलाल

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 04 Apr 2021 , 14:29:46 PM
  • Share With



कुशीनगर  उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के फाजिलनगर ब्लॉक के गांव जोगिया जनूबी पट्टी में होनेवाले लोकरंग महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है।
10 अप्रैल से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। दो दिवसीय इस सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष कुशवाहा ने आज कहा कि शनिवार 10 अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे ‘लोकरंग-2021’ पत्रिका के लोकार्पण से कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा। इसके बाद गांव की महिलाओं/बालिकाओं मतिरानी देवी, पूजा, अंशु, प्रीति और अमृता द्वारा पीड़िया गीत की प्रस्तुति सबको लुभाएगी।
इसके बाद लोकगीत/जनगीत, परिवर्तन रंग मंडली, जीरादेई, सिवान बिहार की तरफ से प्रस्तुत होगा जिसमें मुख्य गायक आशुतोष, फिरोज आलम, अजीत शाह, पंकज राम, विवेक सिंह, आकाश यादव, अनूप कुमार, प्रतिमा कुमारी, नितम कुमारी, अंशु शर्मा, कविता एवं अन्य साथी रहेंगे।
रात 10 बजे से दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर से आ रहे भोजपुरी गायक केम चंदलाल अपनी प्रस्तुति देंगे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान