केंद्रीय मंत्रियों की उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 17 Jul 2021 , 18:05:54 PM
  • Share With



नयी दिल्ली उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से शनिवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव और परशोत्तम रूपाला तथा कई अन्य राज्य मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां बताया कि केंद्रीय वित्त और कंपनी मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्यमंत्री भगवत किशनराव कराड तथा पंकज चौधरी, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे और इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रताप सिंह ने उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट उपराष्ट्रपति निवास पर हुई।

इनके अलावा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया, शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धमेंद्र प्रधान ने नायडू से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

प्रधान के साथ शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुभाष सरकार तथा शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी थे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि सभी मंत्रियों की यह शिष्टाचार भेंट थी। सभी मंत्रियों की मुलाकात अलग-अलग हुई।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला और राज्यमंत्री एल़. मुरूगन भी उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट करने वालों में शामिल रहे। रेल और संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिजली तथा नवीन एवं नवीन, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने भी श्री नायडू से मुलाकात की।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान