केन्द्र ने पांच राज्यों के लिए 3100 करोड़ रूपये की सहायता मंजूर की

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 13 Feb 2021 , 23:42:53 PM
  • Share With



नयी दिल्ली / केन्द्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान की भरपायी के लिए पांच राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए 3113 करोड़ रूपये की सहायता राशि मंजूर की है।

गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में बाढ, चक्रवाती तूफान और कीटों के हमलों से प्रभावित आन्ध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुड्डुचेरि और मध्य प्रदेश के लिए 3113. 05 करोड़ रूपये की सहायता राशि को मंजूरी दी है। यह राशि राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन कोष से दी जायेगी।

इसमें से बाढ से प्रभावित आन्ध्र प्रदेश को 280़ 78 , बाढ से प्रभावित बिहार को 1255़ 27 करोड़ , चक्रवाती तूफान निवार और ब्रुेवी से प्रभावित तमिलनाडु को 286 करोड़ , चक्रवाती तूफान निवार से प्रभावित पुड्डुचेरि को 9़ 91 करोड़ और कीटों के फसलों पर हमले से प्रभावित मध्य प्रदेश को 1280 करोड़ रूपये की राशि दी जायेगी।

केन्द्र सरकार ने इन राज्यों में नुकसान का आकलन करने के लिए भेजे गये केन्द्रीय दलों की रिपोर्ट के आधार पर यह राशि मंजूर की है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान केन्द्र सरकार ने 28 राज्यों को राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन कोष से 19036़ 43 करोड़ तथा राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन कोष से 11 राज्यों को 4409़ 71 रूपये की राशि जारी की है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान