कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान से आंदोलनकारी किसान खफा

श्याम अहलावत | पब्लिक एशिया
Updated: 14 Sep 2021 , 20:20:38 PM
  • Share With



झज्जर | पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाल ही में दिए गए बयान से आंदोलनकारी किसान खफा है। टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने मुख्यमंत्री कैप्टन को खरी-खोटी सुनाई है। किसान नेता रलदू सिंह मानसा,महिला किसान नेता सुदेश गोयत औ जोगेन्द्र सिंह नैन व प्रगट सिंह का कहना है कि जब तक तीन किसी कानून रद्द नहीं होते, तब तक किसान आंदोलन करते रहेंगे और सिर्फ दिल्ली की सीमाओं पर ही नहीं बल्कि हर उस जगह आंदोलन होगा जहां किसानों की सुनवाई नहीं होती।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिसमें कहा गया था कि आंदोलनकारी किसान पंजाब में आंदोलन ना करें। इस आंदोलन की वजह से पंजाब को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसान हरियाणा और

दिल्ली की सीमा पर जो करना चाहे वह करें। 





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान