कैसे करें जल्दी गर्भधारण

public asia bureau | Public Asia Bureau
Updated: 19 Sep 2020 , 18:01:53 PM
  • Share With



एक नए सर्वे के अनुसार आपके गर्भ धारण की संभावना कम से कम 78 बार के बाद होती है। कम्यूनिटी पैरेंटिंग वेबसाइट चैनल ने 1194 पैरेंट्स पर सर्वे किया किया और पता लगाने की कोशिश की, कि गर्भधारण करने के लिए एक आदमी और औरत को कितनी बार सेक्स करना जरूरी है तो इस सर्वे में निकल कर आया कि हर महीने में कम से कम 13 बार सेक्स के बाद उन्हें गर्भधारण करने में सफलता मिली। 13 को प्राय अशुभ अंक माना गया है लेकिन गर्भधारण में इसको लकी माना गया है. टीवी सीरियल में या मूवीज में दिखाया जाता है की कैसे पार्टनर के साथ एक रात गुजारने के बाद हिरोइन प्रेग्नेंट हो जाती है। पर ये सच नहीं है. अपितु ये लोगों में ब्रह्म पैदा करती है और उनकी असलियत से भटकाती है. एक सर्वे के अनुसार 5 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो पहली बार ही सेक्स के बाद प्रेग्नेंट हुए थे। केवल एक तिहाई लोग थे जिन्होने पहले महीने में कोशिश की और गर्भधारण कर पाए जबकि 20% महिलाओं को गर्भधारण में एक साल लगा। फर्टिलिटी कोई साधारण बात नहीं है। तनाव का लेवल, धूम्रपान, शराब का सेवन आदि पर फर्टिलिटी निर्भर करती है । अगर आप पांच महीने से गर्भधारण की कोशिश कर रही हैं और नहीं कर पा रही हैं तो ये बिल्कुल नॉर्मल है। एक स्टडी के अनुसार कुछ ज़रूरी बताएंगे जो बेबी की ख्वाइश रखने वालों के लिए लाभकारी होगी - 1. नंबर मायने रखता है 50 प्रतिशत कपल की माने तो नार्मल दिनों से ज़्यादा सेक्स करना पढ़ता है बेबी कंसीव करने के लिए.सर्वे के अनुसार 40% केस में रेग्युलर सेक्स की शुरूआत करने वाली भी महिलाएं ही थी। 2. मम्मियों पर किये गए सर्वे में तथ्य निकल कर आए की एक तिहाई महिलाओं ने बेबी की चाह रखने के दौरान उन्हें सेक्स पर अधिक समय बिताना पड़ा. वहीं 18% महिलाओं का मानना है की ये करना उन्हें काफी उबाऊ लगता था। अगर आप कुछ रोमांटिक आइडिया चाहती हैं तो औरतों से आपको मिल सकता है, जैसे की एक मां ने माना कि वो बेबी की कोशिश के लिए एक वेकेशन पर गई जो दूसरे हनीमून जैसा ही था। 13% महिलाओं ने माना कि उन्होंने सेक्सी वा उत्तेजक कलर के गाउन अपने पति का मूड बनाने के लिए लिया। 3. एक स्टडी में पता चलता है कि 50 प्रतिशत महिलाएं ने फर्टाइल डे के दौरान सेक्स पर ध्यान दिया तो 5 प्रतिशत महिलाएँ अलग अलग तरीके जैसे जेंडर प्रीडिक्शन कैलेंडर में भी विश्वास करती है हमेशा सेक्स जरूरी नहीं कि महीने के हर दिन कारगर साबित हो। प्रैक्टिकली बात करें तो आपके प्रेग्नेंट होने की संभावना जीरो हो जाती है। हर महिला का पीरियड चक्र में अलग फर्टाइल समय होता है। ऑनलाइ ऑव्यूलेशन कैलकुलेटर भी होते हैं जो आपके फर्टाइल समय को बताते हैं। 4. 43% कपल का मानना है कि प्रेग्नेंट होने पर वो खुद को काफी तनाव में महसूस करते थे। बेबी होना शारीरिक और मानसिक रूप से भी आसान नहीं है। जो पैरेंट्स बनना चाहते हैं उनकी आशा और उम्मीद उस एक लाइन पर टिकी हुई होती है और बार बार महीने दर महीने उनका निगेटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट देखना काफी निराशाजनक होता है। 5. अधिकतर कपल्स को ये सवाल परेशान करता है की कौन सी सेक्स की पोजीशन बेस्ट होती है प्रेगनेंसी के लिए. आपको बता दे सेक्सुअल पोजिशन में मिशनरी और डॉगी स्टाइल को ज़्यादा अपनाया जाता कपल्स के बीच और जिससे प्रेगनेंसी में भी फायदा होता है।विज्ञान में भी मिशनरी पोजिशन गर्भधारण के लिए सबसे मानी गई है। आप चाहें तो हिप्स के नीचे एक कंफर्टेबल तकिया भी लगा सकती हैं ताकि स्पर्म ऊपर की ओर आए।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान