कैसे पाए सेक्स का चरम सुख

public asia bureau | Public Asia Bureau
Updated: 22 Sep 2020 , 18:07:24 PM
  • Share With



सेक्स व्यक्ति के जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील भाग है। इस क्रिया में  एक पुरुष और महिला शारीरिक रूप से एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं जिसमे उनके बीच मानसिक और वैचारिक सोच के नए आयाम मिलते हैं।पर  सेक्स की पूर्णता चरम संतुष्टि (Orgasm) से जुड़ी होती है। आइये आज आपको बताएंगे की कैसे फोरप्ले के कुछ टिप्स (Foreplay Tips) आपको इस सेक्स क्रिया के चरम आनंद तक पहुँचा सकता है.


अक्सर वैवाहिक संबंधों को संक्रमित व खोकला बनाने में सम्भोग में असंतुष्टि व अपूर्णता महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। 


जीवन जीने की तरह सम्भोग भी एक कला है। इस कला की अंतिम प्राप्ति चरम आनंद (Orgasm) के रूप में होती है। सेक्स की सम्पूर्णता तभी मानी जा सकती है जब स्त्री और पुरुष दोनों को परम आनंद प्राप्त हो.  


सेक्स लाइफ उदासीन है या उसमें किसी तरह का बदलाव व नयापन  नहीं है तो आप जल्दी एक-दूसरे से ऊब जायेंगे।


फोरप्ले टिप्स (FOREPLAY TIPS)

 एक स्त्री को पूरी तरह से उत्तेजित करना सम्भोग से पहले बहुत ज़रूरी है तभी वह सेक्स के दौरान अपने पार्टनर का पूरा सहयोग कर पाती है। इस क्रिया से महिला और पुरुष दोनों को आनंद मिलता है और वह पूर्ण संतुष्टि को प्राप्त होते हैं। इसके लिए शुरुआत में थोड़ी शरारत,   रोमांटिक व उत्तेजित करने वाली बाते, छेड़छाड़ आपके पार्टनर को उत्तेजित करने के लिए काफी है।


 चरम सुख के समय स्त्री के  जननांगो की मांसपेशियों में संकुचन होता है। यदि लगातार उत्तेजना बनी रहे तो संभव है कि महिला एक से अधिक बार ओर्गास्म  का अनुभव कर सकती है। जबकि पुरुषों के साथ ऐसा नहीं होता है।


कई कारणों की वजह से चरम सुख (ORGASM) का प्राप्त नहीं हो पता 


• पर्याप्त रूप से फोरप्ले ना हो जिसकी वजह से  उत्तेजित न हो पाना।

• यौन सुख न देने के कारण तनाव में रहना।

• डिप्रेशन 

• किसी भी तरह की शारीरिक समस्याएं होना।

• यौन शिक्षा का ठीक से ज्ञान ना होना ।

• सेक्स के दौरान किसी प्रकार का  कष्टदायक अनुभव।

• रजोनिवृति।

• रिश्तों में किसी तरह का मन मुटाओ या परेशानी 


संभोग के लिए हर किसी को  चाहत होती है और इससे जुड़े ढेरों प्रश्न भी होते हैं। क्या आप जानते हैं कि यौन उत्तेजना का सबसे पहले असर हमारे दिमाग में होता है। सेक्स के दौरान  महिलाओं में उत्तेजना बढ़ती जाती है। जिसके फलस्वरूप उनके कान, नाक, आंख, स्तन और योनि की अंदरूनी दीवारें फूलने लगती हैं। इसके बाद योनि के आस-पास स्थित बारथोलिन ग्रंथियों में से तरल पदार्थ निकलकर योनि को चिकना बना देता है जिससे पुरुष को लिंग का प्रवेश आसानी से हो जाता है। यदि सारी क्रिया सुचारू और सही तरीके से की जाये तो चरम अवस्था (Orgasm) तक पहुंचना निश्चित है. 



कई पुरुष पॉर्न फ़िल्में देखकर या फिर कहीं से देख-सुनकर अलग-अलग सेक्स पोसिशन्स  को पाने का प्रयास करते हैं। जबकि उनकी साथी उन पोसिशन्स के साथ कम्फर्टेबल नहीं होती है। इससे उनके मन में सेक्स के प्रति डर और असुरक्षा की भावना घर करने लगती है। इससे वह संभोग के दौरान अपने साथी का पूरी तरह से साथ नहीं दे पाती हैं। और फिर ऐसे में चरम अवस्था (Orgasm) में पहुंचना मुश्किल होता है. 


बहुत बार ऐसा भी होता है कि महिलाएं चरम अवस्था (Orgasm) को पा भी लेती हैं। लेकिन पुरुष इसे समझ ही नहीं पाते हैं। और कई बार ऐसा भी होता है कि महिलाएं अपने साथी की ख़ुशी के लिए चरम सुख का दिखावा करती हैं। पर आपको बता दे जब कोई महिला पूरी तरह से संतुष्ट हो जाती है तो वह शांत और खुश दिखाई देती है। वह किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं करती है। कोई पुरुष महिला में यह बदलाव देखता है तो उसे समझना चाहिए कि वह चरम अवस्था प्राप्त कर चुकी है।

चरम संतुष्टि (Orgasm) का सुख आपके रिश्तों को हमेशा तरोताज़ा बनाए रखता है। सेक्स को लेकर हर किसी की अपनी इच्छाएं होती हैं। हर व्यक्ति को अपने मन के मुताबिक संतुष्टि मिल जाती है तो संबंध मजबूत होते है । हमारे द्वारा बताये गये फोरप्ले टिप्स आपको सेक्स में  संतुष्टि ज़रूर देंगे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान