कोहरे के आगोश मे पूरा बस्ती मण्डल

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 23 Jan 2021 , 12:54:06 PM
  • Share With



बस्ती 23 जनवरी  , उत्तर प्रदेश केे बस्ती मण्डल मे मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। ओस की बूंदों के रूप में घना कोहरा छाया है1
शीतलहर के साथ छाए कोहरे से पुनः ठिठुरन बढ़ गई इससे लोग घरो मे दुबकने को मजबूर हो गये हैं। शहर हो या गांव हर जगह लोग अलाव जला कर ठंड से बचने का उपाय कर रहे है।
शनिवार को मौसम विभाग के सूत्रो ने यहां कहा कि बस्ती मण्डल के तीनो जिलो बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर जिलो मे घने कोहरे के साथ-साथ 2 किलो मीटर की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है इससे ठिठुरन के साथ कपकपी बढ़ गयी है।
लोग घरो मेे दुबक कर अंगीठी, हीटर, गैस बर्नर, अलाव, लकड़ी, कोयला आदि जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है इस ठिठुरन वाली सर्दी से बच्चो और बुुजुर्गो को बचाना बहुत ही आवश्यक है।
घने कोहरे होने के नाते हेडलाइट व फाग लाइट जलाने के बाद भी 50 मीटर की दूरी तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। वाहन रेंग- रेंगकर चलते नजर आ रहे है।लंबी दूरी के वाहन कोहरे के चलते घंटों देर से चले ठंड की वजह से पाला पड़ने, कोहरा छाने व शीतलहर चलने की संभावना बढ़ती चली जा रही है। कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों में गर्म व ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ रही है।किसान-मजदूर भी खेतों में जाकर पहले पत्ती आदि जलाकर शरीर को गर्म कर रहे हैं, इस के बाद वह कार्य शुरू कर रहे हैं। दिन मे 2 बजे के बाद हल्की धूप होने के अनुमान है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान