कौशाम्बी में सिपाही के ठेंगे में है एडीजी और डीजीपी का निर्देश

आकाश चन्देल | पब्लिक एशिया
Updated: 18 Aug 2021 , 13:44:00 PM
  • Share With





कौशाम्बी पुलिस कानून के तहत पड़ोसी जनपद में पुलिस की तैनाती नहीं हो सकती है लेकिन मूरतगंज पुलिस चौकी में तैनात राम कुमार दुबे सिपाही के ठेंगे पर एक एडीजी और डीजीपी का आदेश है। बीते दिनों एडीजी ने पड़ोसी जनपद में तैनात सिपाहियों को हटाने का निर्देश पूर्व पुलिस कप्तान को दिया था लेकिन पूर्व पुलिस कप्तान के जमाने में एडीजी के निर्देश का पालन नहीं हो सका है। तमाम सिपाही और उपनिरीक्षक कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पड़ोसी जनपद में ड्यूटी कर रहे हैं। तमाम पुलिसकर्मियों में राम कुमार दुबे सिपाही भी शामिल है। प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना अंतर्गत राम कुमार दुबे सिपाही का आलीशान निजी आवास बना हुआ है। उनके बीवी बच्चे भी यही रहते हैं। इलाहाबाद में ही रहना खाना बच्चों की पढ़ाई लिखाई सब कुछ होने के बाद भी इन्होंने हेरा - फेरी झूठ बोलकर पुलिस अभिलेखों में जन्म स्थान का पता दर्ज कराया है। मूरतगंज चौकी में तैनात सिपाही राम कुमार दुबे माफियाओं, अपराधियों से अवैध वसूली के लिए चर्चित है। इन्होंने अपराधियों व माफियाओं को संरक्षण देकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। अवैध वसूली के मामले में उन्होंने अधिकारियों को भी पीछे छोड़ दिया है। आवासीय पता में झूठी सूचना देकर इन्होंने महकमे के अधिकारियों के साथ धोखाधड़ी फ्राड किया है। अपने आवासीय पता के मामले में हेराफेरी फ्राड करने वाले राम कुमार दुबे सिपाही पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर इन्हें पुलिस महकमे से बर्खास्त किए जाने की मांग आम जनता ने किया है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान