क्रांति सेना ने की विजयदशमी पर्व पर हथियारों की पूजा

Shameem Saifi | Public Asia Bureau
Updated: 25 Oct 2020 , 18:01:55 PM
  • Share With



मुज़फ्फरनगर में आज क्रांति सेना के पदाधिकारीयो ने क्रांति सेना कार्यालय पर संयुक्त रूप से विजयी दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कर हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया। शस्त्र पूजन में मुख्य रूप से क्रांति सेना मनोज सैनी प्रदेश महासचिव, योगेंद शर्मा उपाध्यक्ष, शरद कपूर जिला प्रभारी,अनुज चौधरी वरिष्ठ जिला उपप्रमुख, सजंय गोयल जिला उप प्रमुख, राजेश कश्यप, सजंय चौधरी आदि उपस्थित रहे।  

क्रांति सेना के महासचिव मनोज सैनी का कहना है की आज क्रांति सेना के द्धारा विजय दशमी पर्व शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।  क्रांति सेनिको द्धारा राष्ट्र और शास्त्र की रक्षा के लिए शस्त्र पूजन किया गया है क्योकि शस्त्र के बिना न ही शाश्त्र की रक्षा हो सकती है और न ही राष्ट्र की।  





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान