खट्टर सरकार से समर्थन वापस लें दुष्यंत चौटाला: कांग्रेस

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 13 Dec 2020 , 19:06:08 PM
  • Share With



नयी दिल्ली, कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा के उप मुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है और उन्हें जनहित में राज्य सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि श्री चौटाला किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की बजाय राजनीति कर रहे है और भाजपा नेताओं की खुशामद में लगे हैं। उन्हें जनता के साथ विश्वासघात करने की बजाय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार से तत्काल समर्थन वापस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जजपा नेता को भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत करने का ढोंग तथा फोटो खिंचवाने की बजाय अपने पद से त्यागपत्र देकर राज्य सरकार से समर्थन वापिस लेना चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा "दुष्यंत के पास सत्ता की मलाई में हिस्सेदारी के लिए भाजपा नेताओं से नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चुनावी गठबंधन और राजनीतिक सौदेबाजी करने के लिए समय है लेकिन किसान आंदोलनकारियों से बात करने की फुर्सत नहीं है और यह उनकी प्राथमिकताओं को दर्शाता है।"
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को भलीभांति याद है कि राज्य विधानसभा चुनाव से पहले जजपा और श्री चौटाला किस प्रकार से भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, सरकारी नौकरियों में हेराफेरी और किसानों की परेशानियों की बात करते थे लेकिन विधानसभा चुनावों में जजपा और श्री चौटाला ने भाजपा को मदद करने के लिए अपने प्रत्याशी उतारे और उसे जीतने में मदद की।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान