गुरूग्राम के एक क्षेत्र को इलैक्ट्रिक व्हीकल जोन बनाने की योजना

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 09 Jul 2021 , 16:22:24 PM
  • Share With



गुरूग्राम,   हरियाणा के गुरूग्राम शहर में वाहन प्रदूषण स्तर कम करने के लिये इसके एक हिस्से को इलैक्ट्रिक व्हीकल ज़ोन जाने की योजना है।
गुरूग्राम निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा की अध्यक्षता में आज यहां हुई एक विशेष बैठक में शहर के एक क्षेत्र को इलैक्ट्रिक व्हीकल ज़ोन बनाने की दिशा में विभिन्न सम्बंधित पक्षों के साथ बैठक हुई जिसमें इलैक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए निगमायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां दीं।
शहर में पुराने डीजल ऑटो के स्थान पर इलैक्ट्रिक ऑटो शुरू करने के लिए प्रोजैक्ट ‘परिवर्तन‘ के तहत नगर निगम गुरूग्राम कार्य कर रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका यातायात पुलिस द्वारा निभाई जानी है। यातायात पुलिस एक विशेष अभियान चलाकर प्रस्तावित इलैक्ट्रिक व्हीकल जोन के डीजल ऑटो मालिकों को इलैक्ट्रिक व्हीकल अपनाने के लिए जागरूक करेगी। उन्हें इलैक्ट्रिक व्हीकल अपनाने पर नगर निगम गुरूग्राम तथा फेम इंडिया योजना के तहत 60 से 65 हजार रूपए की सब्सिडी भी दी जाएगी तथा बैंकों के माध्यम से शेष बची राशि का ऋण दिलाया जाएगा। इलैक्ट्रिक व्हीकल जोन में पर्याप्त संख्या में चार्जिंग स्टेशन होंगे जहां पर व्हीकल को चार्ज करने की सुविधा होगी। पुराने डीजल ऑटो को स्क्रैप कराने की राशि भी सम्बंधित ऑटो मालिक को ही मिलेगी।
निगमायुक्त ने निगम अधिकारियों को प्रस्तावित इलैक्ट्रिक व्हीकल जोन में चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने और नये बनाने के लिये जगह चिन्हित करने के निर्देश दिये। यह पायलट परियोजना के तहत साइबर सिटी से गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड मैट्रो स्टेशन, इफ्को चौक, हुडा सिटी सैंटर, ग्लेरिया मार्केट, साईबर पार्क, सुभाष चौक आदि क्षेत्र शामिल कर इलैक्ट्रिक व्हीकल जोन बनाने की योजना प्रस्तावित है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान