गोवा के पूर्व मंत्री आप में शामिल

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 06 Aug 2021 , 17:05:55 PM
  • Share With



यी दिल्ली  गोवा के पूर्व उद्योग मंत्री महादेव नाइक शुक्रवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

 नाइक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन तथा अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी आप की सदस्यता ग्रहण की।

 नाइक आप में शामिल होने वाले गोवा के दूसरे महत्वपूर्ण नेता हैं। इससे पहले साल के प्रारंभ में गोवा महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा कुटिन्हो आप में शामिल हुईं थी।

आप की गोवा इकाई के संयोजक राहुल म्हाम्ब्रे ने कहा, “ भाजपा सरकार में मंत्री रहे  नाइक का आप में हार्दिक स्वागत है। उनके पार्टी में शामिल होने से गोवा के लोगों की सेवा करने के आप के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।”

उल्लेखनीय है कि 2019 में  नाइक भाजपा छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह मनोहर पर्रिकर और लक्ष्मीकांत पारसेकर मंत्रिमंडल के सदस्य रहे हैं।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान