गढ़मुक्तेश्वर से आभा चौधरी,तो अमऱोहा से सलीम खान काग्रेंस से उम्मीदवार

जितेंद्र शर्मा | पब्लिक एशिया
Updated: 13 Jan 2022 , 18:11:14 PM
  • Share With




अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर। उत्तर प्रदेश की काग्रेंस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 125 विधानसभा प्रत्याशी घोषित किएं।जिसमें अमरोहा विधानसभा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सलीम खान और हापुड़ जनपद की गढ़मुक्तेश्वर से वरिष्ठ काग्रेंसी सचिन चौधरी की पत्नी आभा चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।जिसमें अमरोहा जिले की चार विधानसभाओं मे एक सदर सीट पर सलीम खान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सलीम खान पूर्व में इस सीट पर रालोद से चुनाव लड़े थे।लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुईं।उन्होंने हार का सामना करना पड़ा अब सलीम खान ने काग्रेंस से अपनी किस्मत आजमाने का संकल्प लिया और काग्रेंस ने उन पर विश्वास जताते हुए अमरोहा विधानसभा के चुनावी मैदान मे उत्तर कर राजनीति दलों मे खलबली मचा दी है।सलीम खान 2017 के विधानसभा चुनाव में हारने के बाद काग्रेंस का दामान थाना था।जो आजतक काग्रेंस पार्टी मे रहकर पार्टी को बुलंदियों तक पहुचा रहे है।

वहीं काग्रेंस ने अमरोहा संसदीय क्षेत्र की विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन चौधरी की पत्नी आभा चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।यह विधानसभा सीट हापुड़ जनपद में आती है लेकिन संसदीय क्षेत्र अमरोहा मे भी शामिल है।आभा चौधरी के पति सचिन चौधरी अमरोहा जनपद की नौगावां विधानसभा क्षेत्र से टिकट की लाईन मे है ऐसा राजनीति विशेषज्ञ बताते है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही जनपद की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान