चंडीगढ़। पंजाब की सियासत मेें शनिवार को बड़ा धमाका हो गया। पंजाब कांग्रेस की खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कैप्ब्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा देने को कह दिया।
नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम पांच बजे होगी। दूसरी ओर, नए मुख्यमंत्री के तौर पर सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है। पंजाब कांग्रेस भवन में गतिविधियां तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चाैधरी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।
पिछले कई दिनों से उन्हें हटाने की तैयारी चल रही थी। अब आज शाम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए सीएम के बारे में फैसला होने की संभावना है। पंजाब कांग्रेस भवन में शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक होगी। दूसरी ओर, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने समर्थकाें की दो बजे होने वाली बैठक को रद कर दिया है। नए सीएम के तौर पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम आगे चल रहे हैं।