चन्नी के राज में सुरक्षित नहीं रहेंगी महिलाएं: भाजपा

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 19 Sep 2021 , 21:11:52 PM
  • Share With



नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस द्वारा पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत चरणजीत सिंह चन्नी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए रविवार को कहा कि श्री चन्नी महिला अधिकारी को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोपी रहे हैं और उनके राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी।

भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि श्री चन्नी पर मी टू का आरोप है। यदि पंजाब का मुख्यमंत्री मी टू के आरोप में घिरा हो तो क्या महिलाएं वहां अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि क्या कांग्रेस पार्टी को महिलाओं की सुरक्षा के परवाह नहीं है। उल्लेखनीय है कि श्री चन्नी पर तीन साल पहले 2018 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) एक महिला अधिकारी को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगा था।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान