चार लाख की नकदी व लाखों के जेवरात ले उडे़ बदमाश

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 14 Sep 2021 , 21:51:59 PM
  • Share With



-मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे थे बदमाश
औरंगाबाद। कस्बे के मौहल्ला छैपीवाड़ा स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
  जानकारी के मुताबिक छैपीवाड़ा निवासी कमलेश सैनी पुत्री बुच्ची  सैनी सोमवार की रात्रि में अपने घर में ताला लगाकर खेत में बने दूसरे मकान में सोने चली गई थी। सुबह आकर देखा तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी व संदूक के ताले टूटे मिलने पर कमलेश के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। संदूक में रखे चार लाख की नकदी व सोने चांदी के लाखों रुपए के जेवरात भी गायब मिले।

पीडिता कमलेश ने थाना पुलिस को तहरीर देकर पुलिस को उक्त चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस नुकसान से महिला काफी सदमे में है बताया गया है कि महिला ने कुछ समय पूर्व जमीन बेची थी।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान