चौधरी अजीत सिंह का कोरोना से निधन

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 06 May 2021 , 14:13:55 PM
  • Share With



नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण बृहस्पति वार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

चौधरी अजित सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।

चौधरी अजीत सिंह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। उन्हें 20 अप्रैल को हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह हरियाणा में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में थे। उन्हें फेफड़ों का संक्रमण था ।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेता माने जाने वाले चौधरी अजीत सिंह किसानों की आवाज माने जाते थे। उनका जन्म 12 फरवरी 1939 को हुआ था।

चौधरी अजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई , डॉ मनमोहन सिंह, और पी वी नरसिंह राव की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे। उन्होंने कृषि और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का प्रभार संभाला। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बागपत संसदीय सीट से लोकसभा के लिए चुने जाते थे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान