छत्तीसगढ़ में 21 जिलो के पुलिस अधीक्षकों समेत 40 पुलिस अधिकारियों के तबादले

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 30 Jun 2021 , 19:58:36 PM
  • Share With



रायपुर छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में भारी फेरबदल करते हुए 21 जिलो के पुलिस अधीक्षकों समेत 40 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।
गृह विभाग के आज जारी बहुप्रतीक्षित आदेश में 28 जिलों में से 21 जिलों जशपुर, बस्तर,बालोद,बिलासपुर,जांजगीर,सुकमा,कोरबा,मुंगेली,रायगढ़,नारायणपुर,गरियाबन्द, कवर्धा,कोरिया,बेमेतरा,गौरेला-पेन्ड्रा, दुर्ग,सूरजपुर ,धमतरी,कांकेर,सरगुजा एवं महासमुंद के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर विनीत खन्ना को उप पुलिस महानिरीक्षक नगर सेना एव नागरिक सुरक्षा,सेनानी दूसरी वाहिनी सशस्त्र पुलिस टी.टिक्का को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर,पुलिस अधीक्षक बालाजी राव को प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर,पुलिस अधीक्षक बस्तर दीपक कुमार को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर तथा बालोद के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा को पुलिस अधीक्षक बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशान्त कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक दुर्ग,पुलिस अधीक्षक जांजगीर पारूल माथुर को पुलिस अधीक्षक गरियाबन्द,पुलिस अधीक्षक सुकमा के.एल.ध्रुव को सेनानी दूसरी वाहिनी सशस्त्र बल,सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय अमित तुकाराम को पुलिस अधीक्षक सरगुजा, पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीणा को पुलिस अधीक्षक रायगढ़,सेनानी 16वीं वाहिनी सदानन्द कुमार को पुलिस अधीक्षक बालोद के पद पर भेजा गया है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान