जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर नायडू ने जताया शोक

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 08 Dec 2021 , 19:25:20 PM
  • Share With



नयी दिल्ली। उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा अन्य सैन्य अधिकारियों की एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक जताया है।

नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि जनरल रावत को उल्लेखनीय नेतृत्व और रणनीतिक समझ के लिए जाना जाता था। उन्होंने रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण याेगदान दिया। उनकी असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

 नायडू ने कहा,“ तमिलनाडु के कुन्नूर में रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत,वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों तथा अन्य की मृत्यु के समाचार से स्तब्ध हूं। मैंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है और दुर्घटना पर दुख जताया है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनायें और प्रार्थनायें पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं।”





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान