जर्मनी में बांध टूटने से आई बाढ़ से करीब 700 लोगों को निकाला गया

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 17 Jul 2021 , 16:47:14 PM
  • Share With



बर्लिन, जर्मनी के पश्चिमी प्रांत नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया में मूसलाधार बारिश के कारण रुहर नदी पर बने बांध के टूटने से आई बाढ़ में फंसे करीब 700 लोगों को निकाला गया है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोलोन क्षेत्र के प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस सप्ताह पश्चिमी यूरोप में भारी बारिश और बाढ़ का कहर देखा गया है, पश्चिमी जर्मनी में मूसलाधार बारिश के कारण बड़ी संख्या में घर ढह गए और अब तक कम से कम 133 लोगों की मौत हो चुकी है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान