जर्मनी में बाढ़ से 133 लोगों की मौत

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 17 Jul 2021 , 18:34:14 PM
  • Share With



बर्लिन (स्पूतनिक) जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया और राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्यों में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 133 तक पहुंच गई है। बिल्ड टैब्लॉयड ने शनिवार को पुलिस का हवाले से यह जानकारी दी है।
इससे पहले की रिपोर्टों में खराब मौसम के कारण 100 से अधिक लोगों के मारे जाने के बारे सूचना थी। दोंनों राज्यों में 133 लोगों की मौत में से नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया प्रांत में 43 और राइनलैंड-पैलेटिनेट में 90 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
इस सप्ताह पश्चिमी यूरोप में हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में इमारतें और अन्य बुनियादी ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान