जिधर स्वामी उधर सरकार बनती है,हमारा गठबंधन जीतेगा 400 सीट:अखिलेश यादव

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 14 Jan 2022 , 18:55:56 PM
  • Share With



लखनऊ। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य तथा डा. धर्म सिंह सैनी के शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बेहद उत्साहित थे। उन्होंने पार्टी के आफिस में नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि अब तो हमारा गठबंधन 400 सीट जीतेगा और बाबा जी गोरखपुर में ही रहेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार के लोगों को पहले ही पता लग गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य और डा. धर्म सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में आ रहे हैं। शायद इसी कारण हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए। अब लगता है कि वह गोरखपुर में ही रहेंगे। इसके अलावा की उनकी 11 मार्च की किसी ने टिकट पहले ही बुक कर रखी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। युवा अपना सम्मान मांगने आए तो उनको लाठी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बेहतर ढंग से चलाने के लिए साइकिल का हैंडल और पहिये ठीक हैं। इसके साथ ही साइकिल को पैडल मारने वाले भी बहुत लोग हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि बाबा मुख्यमंत्री को क्रिकेट खेलना नहीं आता। वहां विकेट गिरते जा रहे हैं।

उनके हाथ से कैच छूट चुका है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के विकेट लगातार गिर रहे हैं । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको तो यह पता है कि जिधर स्वामी (स्वामी प्रसाद मौर्य) उसकी सरकार बनती है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन 400 सीटें जीत सकती है। अब तो प्रदेश के 80 प्रतिशत लोग समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं। भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया होना तय है।स्वामी प्रसाद कई नेताओं के साथ आए हैं। अब योगी को गणित का अध्यापक लगा लेना चाहिए। वह 80-20 की बात करते हैं। इनमें से 80 तो सपा के साथ खड़े हो गए और 20 प्रतिशत जो बचे थे, वह भी आज भाजपा के खिलाफ हो गए।

अब भाजपा को तीन-चौथाई नहीं, बल्कि तीन-चार सीटें ही मिलेंगी। सपा गठबंधन 400 सीटें भी जीत सकता है। अखिलेश ने तंज कसा कि भाजपा हमारे नेताओं की रणनीति नहीं समझ पाए। यह चुनाव सेमीफाइनल नहीं, बल्कि फाइनल है। साइकिल का हैंडल और दोनों पहिये अब ठीक हैं। इतने लोग पैडल मारने वाले हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसा कि अब स्टूल वाले नेताजी का क्या होगा।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान