टोक्यो ओलंपिक 2020 में दिखेगी ‘देवनागरी’

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 30 Jun 2021 , 16:39:36 PM
  • Share With



नयी दिल्ली  हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली देवनागरी लिपि ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार ‘टोक्यो ओलंपिक 2020’ में दिखेगी।

नागरी लिपि परिषद के महासचिव डा. हरिसिंह पाल ने यहां बताया कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में कार्यकर्ताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले बिल्ले पर जापानी भाषा समेत दुनिया की कई भाषाओं में ‘स्वयंसेवक’ लिखा हुआ है। इस पर देवनागरी लिपि में ‘स्वयंसेवक’ लिखा है। इस बिल्ले पर जापानी और हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, रुसी, चीनी भाषा की लिपियों में लिखा है।

डा. पाल ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिन्दी और देवनागरी लिपि का इस्तेमाल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ओलंपिक के इतिहास में पहली बार देवनागरी का उपयोग हो रहा है। प्रत्येक भारतीय को इस पर गर्व का अनुभव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दी और देवनागरी लिपि के वैश्विक विकास के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। देवनागरी लिपि का उपयोग संस्कृत, नेपाली, मराठी, गुजराती, मैथिली और अवधी तथा अन्य भाषाओं के लिए होता है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान