ढोल नगाड़डो के साथ हुआ बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन किया गया

मोहम्मद वाजिद | पब्लिक एशिया
Updated: 24 Sep 2023 , 19:13:06 PM
  • Share With



मुरादाबाद में गणेश चतुर्थी का लोग बेसब्री से इंतजार कर अपने घर में गणपति की स्थापना करते हैं। और फिर अपनी श्रद्धानुसार सही दिन देखकर बप्पा को विदा करते हैं। इस पर्व में गजानन महाराज की खूब सेवा की जाती है। तरह-तरह के पकवानों से गणपति को भोग लगाया जाता है। और सभी भक्त भक्तिमय हो जाते हैं। इसी क्रम में जनपद मुरादाबाद के नवीन नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी गणपति महोत्सव की काफी धूम रही है। श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में सुबह शाम बप्पा की पूजन आरती और कीर्तन करते देखे गए। इसी के बाद आज पांच दिन पूर्ण होने पर सुबह पूजन और हवन के बाद नाचते गाते हुए हैं। बप्पा की प्रतिमा को विसर्जित किया। अगले बरस वापस आने की प्रार्थना की।


बताते चलें कि श्रद्घालुओं में सूरज सक्सैना, निखिल, अनमोल, संजय, मंजू सक्सैना, नमिता, सीमा, नीलू, आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी श्रद्धालु भक्ति में लीन नज़र आये और गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही रामगंगा नदी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश महाराज की मूर्ति का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए गणपति बप्पा के जयकारों से नगर का वातावरण गूंज उठा। वहीं इस मौके पर अभिव्यक्ति, आकृति, ऋषभ, हिमांशु, अर्चना, गुंजन, नीरू, उषा, गोलू, आद्विक, आदि भक्तगण बप्पा की शोभा यात्रा में झूमते देखे गए।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान