तीनों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनता की समस्यायें व शिकायतें

Gaurav Tiwari | Public Asia
Updated: 21 Aug 2021 , 17:06:37 PM
  • Share With



                                    कासगंज में 78, पटियाली में 42 तथा सहावर में 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त

कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के दिशा निर्देशन में जनता की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद की तीनों तहसीलों कासगंज, सहावर तथा पटियाली में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता तथा समस्त विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कोविड प्रोटोकाल का पालन करत हुये किया गया। शासन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

         तहसील सदर कासगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, इस दौरान 78 प्रार्थना पत्र हुये। तहसील पटियाली में 42 तथा तहसील सहावर में आयोजित हुये सम्पूर्ण समाधान दिवस में 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। यहां सभी विभागों के क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

         सम्पूर्ण समाधान दिवस में मास्क/सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए जनता की शिकायतों को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे विद्युत, मेंड़बन्दी, भूमि विवाद, पट्टा आवंटन, अवैध कब्जे, पैमाइश, पेंशन, आवास, फौती दर्ज कराने, राशन वितरण आदि से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये ।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान