तेंदुओं की संख्या बढ़ने पर मोदी ने व्यक्त की प्रसन्नता

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 22 Dec 2020 , 17:49:57 PM
  • Share With



नयी दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में तेंदुओं की संख्या बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीव संरक्षण के लिए कार्यरत सभी लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा 'बहुत ही अच्छी खबर। शेरों और बाघों के बाद अब तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। जीव संरक्षण के लिए कार्यरत सभी लोगों को बधाइयां। हमें इन प्रयासों को कायम रखना है और यह सुनिश्चित करना है कि हमारे जीव जंतु सुरक्षित पर्यावासों में रहें। '

केन्द्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से लेकर अब तक पिछले छह सालों में भारत में तेंदुओं की संख्या में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में तेंदुओं की संख्या 12,852 हो गई है। 2014 में देश में 7910 तेंदुए थे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान