तेज बारिश में भरभरा कर ढहा मकान,बाल बाल बचा परिवार

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 12 Sep 2021 , 18:33:33 PM
  • Share With



औरंगाबाद। लखावटी ब्लॉक के गाँव सुरजावली में शनिवार की सुबह तेज बारिश में एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने के बाद भी उसमें रहने वाला परिवार सकुशल बच गए।
    जानकारी के अनुसार शनिवार को इतवारी पुत्र कलुवा अपनी पत्नी नीतू और चार बच्चों के साथ घर में सोया हुआ था। अगली सुबह लगभग छ: बजे दम्पति कमरे से बाहर आकर शौच आदि के लिए चले गए। जबकि चारों बच्चे कमरों के बाहर बने बरामदे में आकर खेलने लगे। उसी समय दोनों कमरे भरभरा कर गिर गये। मकान के अंदर रखा सारा सामान  मकान के मलबे में दबकर तहसनहस हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार मलबे में दबकर लगभग 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मौके का मुआयना करने पहुंचे पटवारी शील कुमार ने हादसे की रिपोर्ट प्रशासन को दे दी है।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान