दंडनायक में नजर आयेगी यश कुमार और काजल राघवानी की जोड़ी

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 13 Jul 2021 , 16:41:22 PM
  • Share With



मुंबई, भोजपुरी अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी फिल्म दंडनायक में नजर आयेगी।

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी स्क्रीन पर सबसे पसंद की जाने वाली जोड़ी मानी जाती थी लेकिन अब दोनों की राहे अलग हो चुकी है।काजल राघवानी ने अब यश कुमार के साथ जोड़ी बना ली है। संभवतः यश और काजल पहली बार ही स्क्रीन पर साथ आ रहे हैं।

काजल और यश की जोड़ी फिल्म दंड नायक में नजर आयेगी। हाल ही में इसी फिल्म के साथ यश कुमार एंटरटेनमेंट ने दो और महत्वाकांक्षी फ़िल्म शुरू की है। दंड नायक एक पारिवारिक फ़िल्म है, जिसमें यश और काजल हैं। फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों जोर- शोर से चल रही है। फ़िल्म दंड नायक के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान