दिग्विजय सिंह बोले, मप्र में मुख्यमंत्री बदला जाना तय, भाजपा का जवाब पीड़ा स्वाभाविक

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 19 Jul 2021 , 20:36:04 PM
  • Share With



भोपाल, राज्‍य ब्यूरो। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को यह ट्वीट कर मध्य प्रदेश की राजनीति में गरमाहट ला दी कि मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बदला जाना तय है। उम्मीदवार भी सिर्फ दो ही रह गए हैं। एक केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और दूसरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा। उन्होंने बाकी उम्मीदवारों के प्रति सहानुभूति भी जताई। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके गोरखधंधे बंद हो गए, इसलिए पीड़ा स्वभाविक है।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को ट्वीट किया था कि आजकल भाजपा में मोदी-शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी अपने आपको योग्य समझने वाले भाजपा के कुछ नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन-कौन मध्य प्रदेश भाजपा में उम्मीदवार है, क्या कोई हमें बता सकता है। नहीं बताओगे तो मैं कल सूची दे दूंगा। इसके बाद उन्होंने सोमवार को ट्वीट करके दो नाम बताए। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा को बताया।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान